Latest Updates

हमारा राष्ट्र निशान (कविता)

हमारा प्यारा राष्ट्र निशान
लाल किले पर फहर रहा है वो भारत की शान
हमारा प्यारा राष्ट्र निशान
इसकेे नीचे आजादी की हमनें लड़ी लड़ाई
जिसके कारण अंग्रेजों को लैनी पड़ी विदाई
ये भारत की आन बान है ये भारत की शान हमारा प्यारा राष्ट्र निशान
भारत के उन्नत मस्तक का यह है प्रथम प्रतीक
रहे एकता पूर्ण देश में यह देता है सीख
तीन रंग भाईचारे का सबसे बड़ा प्रमाण
हमारा प्यारा राष्ट्र निशान
हम जनतंत्र राष्ट्र हैं दुनियां को देता संदेश
हमें सदा आदर देता है धरती का हर देश
इसे हाथ में लेकर लड़ते सैनिक वीर जवान
हमारा प्यारा राष्ट्र निशान
इस पर जो कुदृष्टि डालेगा होगा दृष्टि विहीन
किसकी हिम्मत है जो इसकी कर सकता तौहीन
यही हमारे लिए हमारा गीता और कुरान
हमारा प्यारा राष्ट्र निशान
इसे ध्यान में रखकर ही नीरज ने भाला है मारा
खेल मैदान में इसके आगे हर कोई था हारा
ओलंपिक मैदान में जिसने ऊंची भरी उड़ान
हमारा प्यारा राष्ट्र निशान
डॉ शैलबाला अग्रवाल आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *