Latest Updates

शिक्षक दिवस (गुरु पर) पर विशेष

लाल बिहारी लाल

बिना गुरु ज्ञान जग में,ले ना पाया कोय।
गुरु का जो मान रखा, जग बैरी ना होय।1।

गुरु को गुरु की तरह, माने आज इंसान।
उसका मान सभी करे,हरी करे कल्याण।2।

गुरु ज्ञान की खान है,ले लो जितनी चाह।
भला करे बस हर घड़ी,लाल खुलेगा राह।3।

गुरु बिन जग में कुछ भी,पाना नहीं असान।
गुरु करे कृपा जिस पर,उसका हो कल्याण।4।

पहला गुरु मां जग में, दूजा दे जो ज्ञान।
गुरु दोष रहित कर दे,मानव बने महान।5।

बदरपुर,नई दिल्ली-44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *