Latest Updates

संजय वर्मा “दॄष्टि ” राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित 

लखनऊ की वर्थी वैलनेस फ़ाउंडेशन द्धारा मनावर जिला धार के लेखक,गीतकार,कवि , संजय वर्मा “दॄष्टि ” को उनके द्धारा साहित्य में दिए जा रहे 47 वर्षो से अधिक निरंतर योगदान हेतु दिनांक 27 फरवरी 2023  को संस्था की फाउंडर -मानसी बाजपई एवं को -फाउंडर  सौम्या बाजपई द्धारा “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार”से सम्मानित किया गया है | उल्लेखनीय  है कि संजय वर्मा”दॄष्टि”की 47 वर्षों से निरंतर  राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  रचनाएँ ,लेख प्रकाशित होते रहे हैं,जो पाठकों के साथ अन्य लेखकों को भी निरंतर सक्रिय रहने और सृजनरत रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं|वे नई  पीढ़ी को अपने क्षेत्र की मालवी ,निमाड़ी और डूंगरी बोली  रचनाओं से अपनी मातृभाषा से जोड़ने एवं क्षेत्रीय बोली के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे है | साथ ही शगुन साहित्य संस्था एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न साहित्यिक एवं अन्य गतिविधियां आयोजित कर साहित्य और समाज के क्षेत्र में योगदान दे रहे है | वर्थी वैलनेस फाउंडेशन संस्था लखनऊ (उप्र )द्धारा देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित व्यक्तियों को यह पुरस्कार साहित्य,चिकित्सा ,विज्ञान ,पर्यावरण एवं समाज सेवा में दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जाता है | संजय वर्मा “दॄष्टि ” को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार मिलने पर साहित्यिक संस्थाओं के सदस्यों,मित्रों एवं साहित्य से जुड़े व्यक्तियो ने प्रसन्नता जताई है | एवं कामना की आपकी रचनाधर्मिता  सृजन यात्रा अबाध रहे।आपकी मुख्य कृतियाँ–‘दरवाजे पर दस्तक’,खट्टे मीठे रिश्ते (कहानी संग्रह),तुम मुझसे झूठ तो नहीं बोल रहे(उपन्यास) कनाडा से प्रकाशित।150 से अधिक साझा काव्य संग्रह,पांच हजार काव्य रचनाएँ अब तक प्रकाशित हो चुकी है |मुख्य सम्मान/पुरस्कार–राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्थाओं से 303  से भी अधिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त।एवं वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में नाम तीन बार अलग अलग विधाओं लिए दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *