
महिमा निज भाषा जिन जानी (हिंदी दिवस विशेष)
अंजू मल्होत्रा, (नॉएडा) महिमा निज भाषा जिन जानी तिन को मानो सच्चा ज्ञानी। संतप्त ह्रदय शीतल हो जाए सूर तुलसी सा जो लिख पाएँ। प्रिय है हिन्दी का हर एक छंद जन्म -जन्म का ये अनुबंध। उगता सूरज दे ये ही गवाही हिन्दी पथ के हम हैं राही।