Latest Updates

स्वतंत्रता दिवस की  हार्दिक  शुभकामनाएं,

डॉक्टर सुधीर सिंह , शेखपुरा, बिहार

पूर्व  प्राचार्य एवं सेवानिवृत विभागाध्यक्ष (भौतिकी)

मां भारती पूरी करें सबों की मनोकामनाएं।
सबका जीवन यहां स्वस्थ-सुखी-समृद्ध रहे,
समर्पित भाव से सब  राष्ट्रहित में लग जाएं।

प्रगति के पथ पर बढ़ते रहने का संकल्प लें,
बाधाओं को कुचल कर अपना लक्ष्य पा लें।
दृढ़-आत्मविश्वास के साथ प्रयास करते हुए,
भारत को विश्व गुरु बनाने की कोशिश करें।

सनातनी संस्कार से सराबोर हर हिंदुस्तानी,
अपने पौरुष का जल्वा संसार को दिखा दे।
जो  कोई भी भारत को  आंख दिखाने लगे,
उसके घर में ही घुसकर उसको बर्बाद करे।

भारत किसी से डरता नहीं और न डराता है,
‘ऑपरेशन सिंदूर’  जिसका ताजा प्रमाण है।
राम,कृष्ण,बुद्ध की पावन भूमि है भारतवर्ष,
शस्त्र और शास्त्र का हिन्द करता सम्मान है।

तिरंगा का रंग भरा है हर भारतीय के रग में,
वही हरेक हिंदुस्तानी का राष्ट्रीय संस्कार है।
‘वसुधैव  कुटुंबकम्’ का भाव लेकर  मन में,
हम कहते हैं सारा संसार हमारा परिवार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *