Latest Updates

प्यारी सी बिटिया

मै गीत गुन -गुनाऊ

सुन प्यारी सी बिटियाँ

चिड़ियों सी चहकती रहे

हर आँगन की बिटियाँ

हर वक्त तू खुश रहे

मेरी प्यारी सी बिटियाँ।

मै तुझे आवाज लगाऊ

तुम दोड़ी आओं बिटियाँ

बाबुल का कहा मानती

हर आँगन की बिटियाँ

हर वक्त तू खुश रहे

मेरी प्यारी सी बिटियाँ।

मै सपने देखता जाऊं

मेहंदी ,महावर सी बिटिया

रचे -दिखे इतनी सुंदर

हर आँगन की बिटिया

हर वक्त तू खुश रहे

मेरी प्यारी सी बिटियाँ।

मै एक बात समझाऊं

सुन प्यारी सी बिटिया

बनके रहना सदा निडर

हर आँगन की बिटिया

हर वक्त तू खुश रहे

मेरी प्यारी सी बिटियाँ।

मै धड़कनों से कहता

इसमें बसती है बिटिया

थमना न वर्ना रो देगी

हर आँगन की बिटिया

हर वक्त तू खुश रहे

मेरी प्यारी सी बिटियाँ।

संजय वर्मा ‘दृष्टि ‘

मनावर जिला धार मप्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *