शारदे श्वेताम्बरा
वीणावादिनी नमोस्तुते
शुभ्र मुकुट सरसिजश्वेतासना
विद्यादायिनी नमोस्तुते
हस्ते पुस्तक स्फटिक माल्या
शुभमति वरदे नमोस्तुते
ब्रह्मा श्रीहरि रुद्र वन्दिता
ज्ञानदायिनी नमोस्तुते
हरती तिमिर अज्ञान मूढ़ता
सृष्टि प्रकाशिनी नमोस्तुते
पीत पुष्पमय पुलक वसंता
देवी सरस्वती नमोस्तुते |
सीमा धूपर
जबलपुर