Latest Updates

डी.पी.आई.आई.टी. में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह समपन्न

लाल बिहारी लाल

 नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डी.पी.आई.आई.टी. विभाग द्वारा वाणिज्य  भवन,नई दिल्ली के सभागार में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने की। इस कार्यक्रम में अपर सचिव एवं राजभाषा प्रभारी श्री राजीव सिंह ठाकुर, विभाग के विभिन्न संयुक्त सचिव, निदेशक, उपनिदेशक, उपसचिव एवं विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। राजभाषा पुरस्कार वितरण 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को माननीय सचिव महोदय श्री राजेश कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस समारोह में कुल 13 विजेताओं को कुल 30 पुरस्कार वितरित किये गए।

   इसके अतिरिक्त सरकारी कामकाज मूल रूप से हिंदी में करने के लिए वर्ष 2021-2022 के पुरस्कार श्री मुकेश कुमार सोलंकी एवं श्री संजय कुमार गौतम को मिलें जिनकों क्रमश: 5000/- रु. व 3000./- रु नकद राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। वर्ष 2022-2023 के पुरस्कार श्री मुकेश कुमार सोलंकी, श्री संजय कुमार गौतम, श्री भगवान सिंह तथा श्री सुनील कुमार वर्मा को मिले जिनकों क्रमश: 5000/- रु., 3000./- रु, 2000/-रु. (दो पुरस्कार) की नकद राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के उप सचिव श्री योगेस वत्स  ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *