Latest Updates

भारत के नए नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को देश के 26वें नौसेना अध्यक्ष का प्रभार संभाल लिया। उन्होंने आर हरि कुमार के सेवानिवृत्त होने पर नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला है। रीवा के सैनिक स्कूल के भूतपूर्व छात्र एडमिरल त्रिपाठी इससे पहले नौसेना के उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे।…

Read More

दिल्ली की फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड–लाल बिहारी लाल

नई दिल्ली। जल संरक्षण के लिए समर्पित मुम्बई की विश्व विख्यात संस्था ‘ड्रॉप डेड फ़ाउंडेशन’ ने फ़िरदौस ख़ान को उनके पानी बचाने के लिए किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। संस्था ने उन्हें साल 2023-2024 के बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड से नवाज़ा है।ग़ौरतलब है कि सुप्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार, कार्टूनिस्ट और पर्यावरणविद आबिद…

Read More

समाज सेवा मे तत्पर दानवीर परिवार

‘मानवता की मिसाल , बन्दा बेमिसाल’ हर समय समाज मे निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा मे तत्पर रहे समाज के सम्मानित स्वर्गीय पण्डित बदलुराम सिलोखरा परिवार समय-समय पर सामाजिक कार्यो मे सदैव अग्रणी रह अपने बुज़ुर्गो के बताए गए मार्ग दर्शन पर आज भी तत्पर दिखाई दे अपनी अमिट छाप बनाए हुए है।आज इसी परिवार…

Read More

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर यह उम्मेदवार ठोकेंगे ताल

दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा व आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार तय हो चुके हैं। भाजपा ने दिल्ली में छह नए चेहरों पर दाव लगाया है। वहीं कांग्रेस तीन में से दो सीटों पर अपने पुराने चेहरों के सहारे मैदान में है। आम आदमी पार्टी अपने मौजूदा विधायकों पर ज्यादा भरोसा कर रही है।…

Read More

श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

(नयी कार्यकारिणी ने शपथ लेकर पूर्ण समर्पण भाव के कार्य करने का किया वादा) कल दिनांक 14.04.2024 को श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति का शपथ ग्रहण समारोह गुरुग्राम (हरियाणा) में ब्राह्मण श्रेष्ठ, समाजसेवी, दानवीर श्री सतबीर शर्मा जी (जिन्हें पिछले दिनों एक विशाल आयोजन में श्री चौरासिया ब्राह्मण समाज ने अपना सिरमौर बनाया था) के…

Read More

श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति के संपन्न हुए चुनाव परिणामो की सूचनामान्यवरपूर्व सूचनानुसार उपरोक्त शिक्षा समिति के संपन्न हुए चुनाव परिणामो की दिनांक 07 अप्रैल 2024 को विधिवत घोषणा की जाती है . 3 अप्रैल 2024 को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया था. उससे पहले विभिन्न पदों के लिए , केवल सचिव पद…

Read More

गीतकार अनिल भारद्वाज काव्य कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित

ग्वालियर,साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, नवांकुर साहित्यिक मंच सीतापुर के तत्वाधान में मध्य प्रदेश ग्वालियर के वरिष्ठ गीतकार व हिंदी सेवी साहित्यकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट को काव्य कौस्तुभ सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है।गीतकार अनिल भारद्वाज को यह सम्मान हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान और वरिष्ठ हिंदी सेवी साहित्यकार, एवं साहित्य सृजन के प्रति…

Read More

पानी के नीचे दौड़ी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो, यात्री खुशी से झूम उठे

देश की पहली ‘अंडरवॉटर’ मेट्रो ट्रेन की वाणिज्यिक सेवाएं शुक्रवार को कोलकाता में शुरू हुईं और सैकड़ों यात्री अपनी पहली यात्रा पर खुशी से झूम उठे। एक ट्रेन सुबह सात बजे कोलकाता के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर हावड़ा मैदान स्टेशन से चली जबकि दूसरी ट्रेन उसी समय एस्प्लेनेड स्टेशन से शुरू हुई। इस दौरान यात्रियों…

Read More

महाराष्ट्र के जितेंद्र थोरात नेपाल के अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति काव्यरत्न पुरस्कार से सम्मानित

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेपाल की सु-विख्यात साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुम्बिनी नेपाल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के 3 हजार से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतिभाग किया। नेपाल, भारत, अमेरिका, तंजानिया के रचनाकारों में उत्कृष्ट रचना के 100 लेखकों प्रथम स्थान पर नि:शुल्क ई-सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला के एस.एन.डी.कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के अध्यापक तथा क्रियाशील लेखक, कवि जितेंद्र सुदाम थोरात को महिला शक्ति काव्य रत्न से नवाजा गया। जिनकी रचनाएँ पत्र- पत्रिकाओं में छपती रहती हैं।             हिंदी भाषा, साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्वेश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाईन संपन्न हुई है। प्रतियोगिता में अन्य देश सहित भारत के 20 राज्यों के 625 महिला-पुरुष रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभाग किया। आयोजक टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारों का फोटो सहित विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक डायरेक्ट्ररी में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।साथ ही 2025 में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारी संस्था का उद्वेश्य है देश विदेश के प्रबुद्ध रचनाकारों को उनकी रचना के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना। हमारे इस अभियान में सभी को साथ देना चाहिए। विदित हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल विगत कई वर्षों से नेपाल में विभिन्न ऑनलाईन तथा ऑफलाईन कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है। जगदंबा एज्युकेशन सोसायटी संस्था के अध्यक्ष श्री. रुपेशभाऊ दराडे, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ रणयेवले तथा सभी अध्यापकों ने इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।  

Read More

शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यकार सुनील कुमार सज्जन को लेखन में मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमें शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश के शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध…

Read More