News
गीतकार अनिल भारद्वाज काव्य कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित
ग्वालियर,साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, नवांकुर साहित्यिक मंच सीतापुर के तत्वाधान में मध्य प्रदेश ग्वालियर के वरिष्ठ गीतकार व हिंदी सेवी साहित्यकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट को काव्य कौस्तुभ सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है।गीतकार अनिल भारद्वाज को यह सम्मान हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान और वरिष्ठ हिंदी सेवी साहित्यकार, एवं साहित्य सृजन के प्रति…
पानी के नीचे दौड़ी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो, यात्री खुशी से झूम उठे
देश की पहली ‘अंडरवॉटर’ मेट्रो ट्रेन की वाणिज्यिक सेवाएं शुक्रवार को कोलकाता में शुरू हुईं और सैकड़ों यात्री अपनी पहली यात्रा पर खुशी से झूम उठे। एक ट्रेन सुबह सात बजे कोलकाता के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर हावड़ा मैदान स्टेशन से चली जबकि दूसरी ट्रेन उसी समय एस्प्लेनेड स्टेशन से शुरू हुई। इस दौरान यात्रियों…
महाराष्ट्र के जितेंद्र थोरात नेपाल के अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति काव्यरत्न पुरस्कार से सम्मानित
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेपाल की सु-विख्यात साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुम्बिनी नेपाल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के 3 हजार से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतिभाग किया। नेपाल, भारत, अमेरिका, तंजानिया के रचनाकारों में उत्कृष्ट रचना के 100 लेखकों प्रथम स्थान पर नि:शुल्क ई-सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला के एस.एन.डी.कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के अध्यापक तथा क्रियाशील लेखक, कवि जितेंद्र सुदाम थोरात को महिला शक्ति काव्य रत्न से नवाजा गया। जिनकी रचनाएँ पत्र- पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। हिंदी भाषा, साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्वेश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाईन संपन्न हुई है। प्रतियोगिता में अन्य देश सहित भारत के 20 राज्यों के 625 महिला-पुरुष रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभाग किया। आयोजक टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारों का फोटो सहित विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक डायरेक्ट्ररी में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।साथ ही 2025 में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारी संस्था का उद्वेश्य है देश विदेश के प्रबुद्ध रचनाकारों को उनकी रचना के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना। हमारे इस अभियान में सभी को साथ देना चाहिए। विदित हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल विगत कई वर्षों से नेपाल में विभिन्न ऑनलाईन तथा ऑफलाईन कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है। जगदंबा एज्युकेशन सोसायटी संस्था के अध्यक्ष श्री. रुपेशभाऊ दराडे, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ रणयेवले तथा सभी अध्यापकों ने इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।
शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यकार सुनील कुमार सज्जन को लेखन में मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमें शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश के शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध…
जोधपुर की दीपिका को महिला शक्ति काव्य रत्न की उपाधि
नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन लुम्बिनी नेपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा,साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई|जिसमें राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले की नवोदित कवियत्री सुश्री दीपिका मोयल ‘दीप’ ने प्रथम…
शिक्षक दुष्यन्त कुमार को लेखन में मिला अन्तरराष्ट्रीय सम्मान
नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत अंतरर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा 8 मार्च 2024 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई अन्तरराष्ट्रीय “महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता” में अपनी कविता “मैं वर्तमान की नारी हूं।” के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के गांव तरारा के लेखक कवि एवं…
गीतकार अनिल भारद्वाज नेपाल संस्था द्वारा मानद उपाधि सम्मानित
मार्च 8, लुंबिनी,नेपाल की सु-विख्यात साहित्यिक संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल ” द्वारा नेपाल राष्ट में ,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता २०२४ ” में शामिल चार देशों नेपाल, भारत, यू एस तथा तंजानिया के रचनाकारों में से मध्य प्रदेश ग्वालियर के वरिष्ठ गीतकार व हिंदी…
लोकसभा चुनाव के लिए आप ने दिल्ली से उतारे चार उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि सभी समीकरण और इंडिया अलायंस के साथ हुए गठबंधन को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट के नामों की घोषणा की गई है।कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली, सोमनाथ भारती को नई दिल्ली, सहीराम पहलवान को दक्षिणी दिल्ली और महाबल मिश्रा को…
भारत ने युद्धग्रस्त गाजा की स्थिति पर ‘चिंता’ व्यक्त की
भारत ने गाजा में युद्ध को “बड़ी चिंता” का विषय बताते हुए सोमवार को कहा कि संघर्षों से उत्पन्न मानवीय संकट के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है जो सबसे अधिक प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दे। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा…
राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी तय करेगा स्वाभिमान सम्मेलन
चण्डीगढ़। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में पिछले 15 सालों से सक्रिय वैश्य समाज के सबसे बडे़ं संगठन अग्रवाल वैश्य समाज ने समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए कमर कस ली है। ये जानकारी देते हुए समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज दो लोकसभा व…
