Latest Updates

जोधपुर की दीपिका को महिला शक्ति काव्य रत्न की उपाधि

नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन लुम्बिनी नेपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा,साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई|जिसमें राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले की नवोदित कवियत्री सुश्री दीपिका मोयल ‘दीप’ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का परचम लहराया है|इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें महिला शक्ति काव्य रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया |उल्लेखनीय है कि दीपिका मोयल एक क्रियाशील लेखिका है जिनकी कई सारी रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है तथा उतकृष्ट लेखन के लिए अनेक सम्मान व प्रशंसा-पत्र मिल चुके हैं|प्रतियोगिता में नेपाल,यूएसए,तंजानिया तथा भारत के २० राज्यों के ३ रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था|जिसमें उत्कृष्ट रचना के आधार पर १०० रचनाकारों को प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्मानित किया गया है | प्रतियोगिता आयोजक टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारों का विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्टरी में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है| साथ ही २०२५ में नेपाल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व की गौरवशाली सम्मान समारोह में सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जाएगा| संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु लुम्बिनी नेपाल एवं चयन समिति सदस्य चरना कौर सहित शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों द्वारा शुभकामनाएं प्रयास की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *