Latest Updates

शिक्षक दुष्यन्त कुमार को लेखन में मिला अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत अंतरर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा 8 मार्च 2024 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई अन्तरराष्ट्रीय “महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता” में अपनी कविता “मैं वर्तमान की नारी हूं।” के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के गांव तरारा के लेखक कवि एवं शिक्षक ‘दुष्यन्त कुमार’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा कवि, लेखक व शिक्षक दुष्यन्त कुमार को “महिला शक्ति काव्य रत्न” की “मानद उपाधि” से सम्मानित किया गया। अपने लेखन के माध्यम से शिक्षक दुष्यन्त कुमार ने अपने परिवार गांव जिला प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दुष्यन्त कुमार की तीन किताबें पब्लिश हो चुकी हैं और चौथी पर कार्य चल रहा है। शिक्षक दुष्यन्त कुमार की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *