Latest Updates

शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यकार सुनील कुमार सज्जन को लेखन में मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमें शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश के शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यकार सुनील कुमार सज्जन ने 100 विशिष्ट प्रतिभाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर सहारनपुर का प्रथम प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर जिले का परचम लहराया है। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें महिला शक्ति काव्य रतन की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार सज्जन एक शिक्षक और साहित्यकार के रूप भी कार्य कर रहे हैं जिनकी अर्ध शतक रचनाएं विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है। सुनील कुमार सज्जन एक क्रियाशील लेखक है। तथा उत्कर्ष लेखन के लिए अनेक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। अनेक बार आफलाइन और आनलाईन काव्य पाठ कर चुके हैं।प्रतियोगिता में नेपाल,यूएसए तंजानिया, भारत के 20 राज्यों के रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में 610 कवियों ने भाग लिया।जिसमें उत्कर्ष रचना के आधार पर 100 लेखकों को प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता आयोजन टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारों का विस्तृत परिचय विषय की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डॉक्यूमेंट्री में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। साथ ही 2025 में नेपाल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह में सहगामी होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायूल लुंम्बिनी नेपाल एवं चयन समिति सदस्य चरना कौर सहित शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *