Latest Updates

Russia Ukraine War LIVE: रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दिन भी जंग जारी, रूसी सेना ने खार्किव में गैस पाइपलाइन को किया तबाह

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच अब आमने सामने की जंग हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुई इस जंग में अब तक कम से कम 240 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आंकड़े और भी अधिक हो सकते हैं। वहीं, पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्सक इलाके में 40 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण करने की खबर है। जानकारी के अनुसार उन्होंने रूस समर्थित विद्रोही नेताओं के समक्ष हथियार डाले हैं।

Russia Ukraine War LIVE रूसी सेना राजधानी कीव के नजदीक अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही है। अमेरिका रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। जबकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेन्सकी ने कहा है कि सेना और सरकार का राजधानी पर पूरा नियंत्रण बना हुआ है।

रूस ने चार देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

रूस ने अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर दिया है। रूस ने इन देशों द्वारा उठाए गए कदम के बाद ये फैसला लिया है।

यूक्रेन को मिला जर्मनी का साथ

जर्मनी ने यूक्रेन को 1,000 टैंक रोधी हथियार और 500 ‘स्टिंगर’ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल देने की घोषणा की है।

खार्किव में गैस पाइपलाइन को रूसी सेना ने उड़ाया

यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है।

रूस जाने वाली उड़ानों को रद्द करेगा जर्मनी

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी अपने हवाई क्षेत्र से रूस के लिए जाने वाली उड़ानों को रद्द करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *