Latest Updates

डॉ अरुणा पाठक आभा विंध्य प्रदेश रीवा को सम्मानित किया गया श्रेष्ठ साक्षात्कारकर्ता के विश्व साहित्य शिखर सम्मेलन  में।

22 सितंबर 2023 को शाम 7:00 बजे शेबराॅन होटल एसपी बंगले के सामने एमएस रोड मुरैना मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय #विश्व साहित्यकार शिखर सम्मेलन 2023 की श्रृंखला का तीसरा #कवयित्री सम्मेलन सत्र के रूप में संपन्न हुआ। आयोजन के #कवयित्री सम्मेलन सत्र की #अध्यक्षता हिंदी भोजपुरी की सुप्रसिद्ध रचनाकार डॉ मधुबाला सिन्हा मोतीहारी बिहार ने की।

#श्रीमती राज फौजदार आगरा उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहीं। 

#विदुषी साहित्यकार #आभा सिंह गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, श्रीमती सुधा शर्मा मुंबई महाराष्ट्र, दीपा मिश्रा अयोध्या उत्तर प्रदेश, श्रीमती मंजू जैन देवास मध्य प्रदेश तथा श्रीमती निर्मला डोंगरे जबलपुर मध्य प्रदेश कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की हैसियत से उपलब्ध थीं।

#मां शारदे की पूजा अर्चना के बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत माधुरी द्विवेदी कानपुर उत्तर प्रदेश, वंदना पांडे कानपुर उत्तर प्रदेश, रश्मि राठौर ग्वालियर मध्य प्रदेश, अलका अग्रवाल आगरा उत्तर प्रदेश, मनीषा खटाटे नासिक महाराष्ट्र,गुलांचो कुमारी रांची झारखंड तथा इंदिरा सिंह निशा आगरा उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

#इसी क्रम में कवयित्री डॉ अरुणा पाठक रीवा मध्य प्रदेश ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कवयित्री सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतो से आई हुई 50 महिला रचनाकारों की कविता पाठ किया।

इस मंच के द्वारा डॉ अरुणा पाठक का भी सम्मान किया गया श्रेष्ठ साक्षात्कारकर्ता के रूप में, उपस्थित सभी लोगों की शुभकामनाएं प्राप्त हुई।

ऐसे गरिमामय श्रेष्ठ आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई डॉक्टर देवेंद्र तोमर जी को और विश्व साहित्य सेवा संस्थान को। डॉक्टर आर कल्पना जी श्रीमती मधुबाला  सिन्हा जी को।

देश विदेश से आई हुई कविताओं ने इस कार्यक्रम को गरिमामय आयोजन बना दिया सभी का हार्दिक आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *