Latest Updates

आओ राजनैतिक कार्यकर्त्ता बने

आओ राजनैतिक कार्यकर्त्ता बने. जैसे कमीशन पर लोग अभिकर्ता बनते हैं. नेता तो लाखों में एक होता है. कार्यकर्त्ता तो हजारों में होते हैँ. चलो किसी भी पार्टी के कर्ता धर्ता बने. किसी को बनाये अपना नेता और उसके कार्यकर्त्ता बनें. डंडे में झंडे लगाकर, जय जय कार के नारे लगाकर, नेता की जीत पर अपनी गुंडागीर्दी, अपना चंदा, अपना कमीशन फिक्स करें. ये हारें तो अपने को दूसरी पार्टी में मिक्स करें. खासकर जब आपने कोई भ्रष्ट क़ाम किया हो.
कार्यकर्त्ता क्या होता है? जला दो मिटा दो. आग लगा दो फ़साद करा दो. बात बिगड़ेगी तो नेता पर आएगी. कार्यकर्त्ता तो करते करते निकल जायेगा. फंस गया तो ख़ुद के नेता बनने के चांस होंगे. कार्यकर्त्ता का क़ाम है, दूसरी पार्टी को कार्य मत करने दो. उसके हर क़ाम में टांग अड़ाओ. कार्यकर्त्ता के तो सदा वारे न्यारे हैं. नेता एक बाऱ कह दे. कहे कि हिंदी को मराठी से लड़ाओ. रहना है मुंबई में तो मराठी बोलना पड़ेगा. कोई हिन्दू धर्म को कोसे. कोई सरकार को कोसे. क्या बोलना है. नेता जाने. रैली को कैसे सफल बनाना है ये कार्यकर्त्ता का क़ाम है. रैली का कैसे बढ़ाना है. उसमें खालिस्तान को कैसे मिलाना है. हिन्दू धर्म को कब क्यों, कैसे बीमार, कीड़ा बताना है. ये नेता का क़ाम है. और अंत में चुनाव जीत या हार जाना है. इसमें कार्यकर्त्ता का क्या गया. उसे तो अपना कमीशन, दिहाड़ी मिलना ही है. नेता को तो सफाई में कुछ न कुछ कहना है. राजद्रोह वाले को नेता बन तनाव में ही आना है. लेकिन नेताजी का आंदोलन तो कार्यकर्त्ता को बढ़ाते जाना है. कब हिंदी भाषियों पर जुल्म करना है. कब उनके पिटाई के वीडियो बनाना है. ये आग नेताओं के मुंह में कहाँ से आती है. भगवान जाने. बात कार्यकर्त्ता की हो रही थी. तो बेकारी के इस युग में कार्यकर्त्ता बनें. सीना तानकर चलें. अपना नेता जैसा कहे. उसे शोर मचाते दोहराते जाओ. अपना झंडा साथ रखें. जो नेता कहे. वो गलत हो या सही. उसे सुधारो मत. इसमें आप पार्टी लाइन से बाहर जाने पर निष्काषित किये जा सकते हैँ. बस नेता नेता जो कहे उसे करते जाओ. कहते जाओ. बकते जाओ. गलत सही के चक्कर में मत पड़ना. ये अक्लमंदी राजनीति में मूर्खता कहलाती है. क्योंकि नेता क़भी सही नहीं होता. भेड़िया क़भी शाकाहारी हो सकता है क्या?
तो कार्यकर्ताओ, देश, जनता, संस्कृति जाये भाड़ में. जो नेता कहे एक बार, उसे कहते रहो बार बार. कार्यकर्ताओ को यदि कहा जाये कि कहो, मेरा वाप चोर है. नरिंदर, सरिन्दर. चौकीदार चोर है. नेताजी टोंटी चोर हैं तो हैं. इसमें सोचने की ज़रूरत नहीं है कि वह भारत सरकार के बारे में कह रहा है. एक सच्चे कार्यकर्त्ता का क़ाम सोचना नहीं है. बस मन्त्र की तरह नेताजी की बात को झंडे उठाकर मुर्दाबाद के नारे लगाते जाना है. गालियां देना है तो देना है. अच्छा कार्यकर्त्ता tmc की तरह हमलावार भी हो सकता. जैसी जिसकी अपने नेता में आस्था और नेताजी का आदेश.
हमारे प्रधान को भी जब बदला लेना होता है तो तो वे किसी हिन्दू स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में चले जाते हैँ. ज्यादा गुस्सा आया तो मस्जिद के नीचे मंदिर की तलाश में लगवा देते हैं अपने कार्यकर्ताओ को. सीबीआई, ई. डी विपक्ष की ओर फेंक दिया जाता हैं. जिसपर मारा ये हथोड़ा. फिर वह पानी नहीं मांगता. सीधा सरकार की पार्टी में आकर क्षमा मांगते हुए सरकार की पार्टी में चला जाता है. फिर भी जो नहीं मानते. उनके सिर पर nrc, sir और भी तंग करने के तरीके हैँ उनके वोटरों को. सरकारी संस्थायें चाहे ई डी हो या सीबीआई ये सरकारी कार्यकर्त्ता होते हैँ. इन सरकारी कार्यकर्त्ताओं के डर से जब विपक्ष का नेता शांत होता हैँ तो कार्यकर्त्ता भी शांत हो जाता है.
जब विरोधी पक्ष के कार्यकर्त्ता रेल रोको, पटरी उखाड़ो. रेल जलाओ, मारो काटो जैसे उग्र आंदोलन करते हैँ. तो सरकारी तंत्र के कार्यकर्त्ता को वसूली, गिरफ्तारी देखते ही गोली मारने का आदेश सुनते ही कुछ समय के लिए नेता कहता है, प्यारे कार्यकाताओं चुप हो जाओ. बस यही समय होता है जब नेता अपने कार्यकर्ताओं को कहता है कुछ समय के लिए शांति. सरकार को गलती करने दो. फ़िर देखते हैँ.
एक अच्छे और सच्चे कार्यकर्त्ता वह बोले जो उसका नेता पहले जुमला उछाल दे. अच्छे कार्यकर्ताओ में कुछ गुण होना जरुरी है. जैसे वाटर केनन का प्रहार सहना. पुलिस द्वारा पिछवाड़े पर डंडे खाने का अभ्यास. घसीटे जाने का अभ्यास. पुलिस से कब झड़प करना है. कब डंगाड़ोली करके पुलिस सरकारी गाड़ी में फेंकना शुरू कर दे. अतः शरीर मजबूत होना चाहिए. हाथ का झंडा उठा रहना चाहिए. नेताओं के इशारे को समझना. नारों को सतत हवा में उझालते रहने का गुण तो होना ही चाहिए. एक कार्यकर्त्ता पार्टी की जान होती है जो नेता के इशारे पर ही ली जाती है. एक कार्यकर्त्ता को नेता की जीत के बाद ख़ुद को नेता मानने की गलतफहमी भरा अधिकार होता है. उसे लोकल नेता कहा जाता है. वह छोटे मोटे काम तो चुटकी बजाते कर सकता है. त्योहारों पर चंदा लेना. हफ्ता लेना. मारपीट करके बल प्रदर्शन का अधिकार मिल जाता है उसे. बस उसका नेता जीतना चाहिए. अन्यथा कार्यकर्ताओ के पास भी विकल्प होते हैँ. इसलिए आओ नेतागिरी में क्या रखा है. चुनाव हारे, बात खत्म. कार्यकर्त्ता हमेशा बना रहता है. सरकार इसकी हो या उसकी. तो आओ कार्यकर्त्ता बने और धरा के सुखों का भोग करें.
देवेंद्र कुमार मिश्रा 
जबलपुर मध्य प्रदेश 
7000693003

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *