डॉक्टर सुधीर सिंह जी (शेखपुरा, बिहार )
हिंद और हिंदी हिंदुस्तानी की पहचान है,
वही हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की जान है।
हिंदी की श्रेष्ठता को संसार स्वीकार कर,
सरेआम कह रहा है हिन्दुस्तान महान है।
भाषाअभिलाषा को कार्यान्वित करती है,
उससे ही व्यक्तित्व का विकास होता है।
हिंदी की भव्यता ही भारत का भविष्य है,
इसलिए वह हमारी प्यारी राष्ट्रभाषा है।
हिंदी का सतत संवर्धन व संरक्षण करना;
सब देशवासी का परम पुनीत कर्त्तव्य है।
गौरवशाली हिन्दी पर गर्व करते रहना,
प्रत्येक हिंदुस्तानी का परम सौभाग्य है।
सब क्षेत्र में राष्ट्रभाषा का सदुपयोग कर,
प्रगति करने का मिलजुलकर शपथ लें।
बच्चों की पढ़ाई का माध्यम हो हिन्दी,
राष्ट्रहित में उसके लिए सब प्रयास करें।