नई दिल्ली,6 जून 2026 हिन्दी भवन, विष्णु दिगम्बर मार्ग,आई.टी.ओ.नई दिल्ली में सुप्रसिद्ध लेखिका “डॉ. पुनीता शर्मा रेहन” द्वारा लिखित पुस्तक “सुजोक एक्यूप्रेशर ब्योल मेरिडियन” का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों का स्वागत अनुराधा प्रकाशन परिवार की ओर से किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में “आजतक” के “एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर” श्री पंकज शर्मा, विशिष्ट अतिथि “श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति” के “राष्ट्रीय अध्यक्ष” पं• तेज प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत्त एरिया रेल मैनेजर), श्री विकास कौशिक (डिप्टी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, एबीपी न्यूज़), “श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति” के “संस्थापक- सदस्य” स्व• पं• मांगे राम शर्मा जी, प्रधान के सुपुत्र पं• सतवीर शर्मा जी, सिलोखरा, गुरुग्राम (हरियाणा) तथा श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मनमोहन शर्मा “शरण” वरिष्ठ पत्रकार (संपादक एवं प्रकाशक) मंच पर उपस्थित रहे।
आदरणीय पंकज शर्मा जी ने आकर आयोजन को ऊंचाईयां प्रदान की और उनका तथा सभी अतिथियों का विशेष आभार किया गया। पंकज शर्मा जी ने अपनी सारगर्भित ओजस्वी वाणी से अपनी बात रखी और डॉ मनमोहन शर्मा जी “शरण” द्वारा उनसे विशेष अनुरोध करने पर उन्होंने 2 गीतों के माध्यम से सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार तालियों से गुंजायमान हो गया।
…..एबीपी न्यूज़ में सेवारत श्री विकास कौशिक जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से सबको बांधे रखा और अनुराधा प्रकाशन के डाॅ मनमोहन शर्मा “शरण” तथा पुस्तक लेखिका डॉक्टर पुनीता शर्मा रेहन जी को शुभकामना के साथ साधुवाद दिया।
कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित संचालन श्रीमती नीता गुप्ता ने किया। उन्होंने अपनी मधुर वाणी, सधी हुई प्रस्तुति तथा विषयानुकूल टिप्पणियों से पूरे समारोह को जीवंत बनाए रखा। मंच संचालन के दौरान उन्होंने पुस्तक, लेखिका तथा अतिथियों का परिचय अत्यंत आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
अपने स्वागत वक्तव्य में डॉ. मनमोहन शर्मा “शरण” ने कहा कि आज के तनाव पूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने पुस्तक को जन सामान्य के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि यह कृति स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी।
मुख्य अतिथि श्री पंकज शर्मा ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को सरल भाषा में समाज तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने डॉ. पुनीता शर्मा रेहन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों बल्कि आम पाठकों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
विशिष्ट अतिथि पं• तेज प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं श्री विकास कौशिक ने कहा कि मीडिया और साहित्य दोनों का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है तथा यह पुस्तक उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
इस अवसर पर लेखिका डॉ. पुनीता शर्मा रेहन ने अपनी पुस्तक की रचना- यात्रा साझा करते हुए बताया कि वर्षों के अध्ययन, अनुभव और शोध के आधार पर यह पुस्तक तैयार की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुस्तक लोगों को सुजोक चिकित्सा पद्धति को समझने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायता करेगी।
समारोह के दौरान लेखिका का सम्मान शॉल, स्मृति – चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अतिथियों ने भी लेखिका को शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहित्यिक एवं स्वास्थ्य- जागरूकता संबंधी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों और पाठकों ने पुस्तक के विषय-वस्तु को उपयोगी एवं समसामयिक बताते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण कृति माना। उपस्थित जनों ने पुस्तक के प्रति विशेष रुचि दिखाई तथा लेखिका से संवाद भी किया।
श्री चौरासिया ब्राह्मण शिक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव पं• अटल कु• भारद्वाज, सदस्य- कार्यकारिणी पं• विजय पाल शर्मा NTPC तथा पं• अरुण शर्मा (मेरठ वाले) ने लेखिका डॉ पुनीता शर्मा रेहन द्वारा लिखित एवं अनुराधा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “सुजोक एक्यूप्रेशर ब्योल मेरिडियन” को वर्तमान वातावरण एवं पर्यावरण के दृष्टिगत जन साधारण को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का न केवल सस्ता एवं सरल साधन अपितु वर्तमान स्थिति में प्रथम दृष्टया अवलोकन करने पर परम आवश्यक भी बताया।
अंत में श्रीमती नीता गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रति भागियों एवं अनुराधा प्रकाशन परिवार का आभार व्यक्त किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न यह समारोह साहित्य, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के सुंदर समन्वय का साक्षी बना तथा उपस्थित जनों के लिए एक यादगार आयोजन सिद्ध हुआ।
रिपोर्ट : अनुराधा प्रकाशन परिवार, नई दिल्ली
