Latest Updates

भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा के तत्वाधान में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ ‘एक शाम मां के नाम’

पिलखुवा, भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा के तत्वधान में एक विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ कार्यक्रम के संयोजक| वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार| डॉ वागीश दिनकर ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान से सोहन लाल शर्मा प्रेम रहे।आज के कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवि अशोक गोयल ने किया। कवि सम्मेलन का आरंभ मां शारदे की सुंदर वंदना के साथ कवयित्री बीना गोयल ने किया।कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का काव्यमय स्वागत मथुरा से पधारे कवि रवेंद्र पाल सिंह रसिक माथुर ने किया| कार्यक्रम में काव्य पाठ करने वालों की श्रृंखला में सरधना से संजय जैन सत्यम, अंबेडकर नगर| से रामवृक्ष बहादुरपुरी, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से कवि हरिनाथ शुक्ला हरि, बुलंदशहर से कवि किशोर अग्रवाल, क्रांतिधरा मेरठ से नीलम मिश्रा तरंग, प्रयागराज से कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीय,राजस्थान डींग से सोहन लाल शर्मा प्रेम,पिलखुवा की पावन माटी से वरिष्ठ कवि और साहित्यकार अशोक गोयल, कवयित्री बीना गोयल ने काव्य पाठ कर संपूर्ण पटल को मातृ दिवस पर अपनी अपनी रचनाओं से सभी को आनंदित किया।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष शशि गुप्ता, सचिव अलका अग्रवाल,कोषाध्यक्ष स्वेता गोयल ,महिला संयोजिका हिमानी बंसल कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में संदीप जिंदल,ऋतु जिंदल,रोहित बंसल, पायल बंसल ,कुसुम लता गुप्ता, सर्वेश शर्मा, आभा गोयल, मीनाक्षी गोयल,श्वेता बंसल, पूजा गर्ग, आयुषी अग्रवाल, सीमा बंसल, ज्योति गोयल ,शालिनी गुप्ता पिलखुवा विकाश रत्न शाखा, पिलखुवा विवेकानंद शाखा से अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *