Latest Updates

आप और मैं

काश!

आप पॉजिटिव एनर्जी से ड्राइव होते।

तो आप आप न होते।

मैं मैं न होती।

शायद

आज

आप और मैं

हम

होते।

काश!

आप न्यूट्रल  होते।

तो आप आप न होते।

मैं मैं न होती ।

शायद

आज

हम

हमराज होते।

काश!

आप  अपनों

की करतूतों पर

पर्दा न डालते।

बल्कि

मेरी ढाल

बनते

मुझे

सहारा देते।

तो

शायद

आज

आप बेसहारा न

होते।

काश !

आप

मुझे

अपनो के व्यंग्य बाण से बचाने में दिलेरी दिखाते।

तो

आज मैं

आपको

अवश्य ही बचा लेती।

शायद

आज

हम दिलेर

हमसफर होते।

काश!

आप

मानसिक हैंडिकैप्ड न होते।

तो आप  आप न होते।

मैं मैं न होती।

शायद

 आज

हम हमजोली होते।

काश!

आप आप न होते

मैं मैं न होती

जरूर ही

आज

सिर्फ और सिर्फ

हम दोनो

एकजां

एकराह

होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *