Latest Updates

रिश्तों में दखल देता मौत क्यूंकि समाज में बढ़ रहें पति पत्नि और वो के मामले……! – पंकज सीबी मिश्रा

पंकज सीबी मिश्रा, सामाजिक चिंतक, उप संपादक एवं पत्रकार जौनपुर यूपी 

सिया – केतन मामले ने समाज में राजा रघुवंशी मर्डर केस की यादें ताजा कर दी है। ₹600 करोड़ की संपत्ति, ₹17 करोड़ शादी का बजट, बारात के लिए दो चार्टर्ड विमान की बुकिंग  , उदयपुर में पूरा एक शाही लक्जरी 5-स्टार  होटल , प्री वेडिंग शूट के लिए बाली टूर अर्थात सब कुछ वीआईपी स्टेटस से भी ऊपर था पर अंत में हुआ क्या ! केतना की हत्या । जी हाँ आज समाज में खुलेपन ने लोगो को घातक आजादी दे  दी है  जो  ना सिर्फ जानलेवा हो चला है बल्कि कलंक भी साबित हो रहा।  अब समय आ गया है कि शादी को बिल्कुल नए दृष्टिकोण से देखा जाए। सनातन और वैदिक परम्परा का मान सम्मान बरकरार किया जाए।  मां बाप द्वारा बेटी से दोस्ती की जाए उन पर कुछ सामाजिक पाबंदिया लगाई जाए। मन मुताबिक शादियों पर क़ानून बने। माँ बाप के सहमति के बगैर कोई शादी मान्य ही ना किया जाए। फोर्स्ड मैरेज की बजाए लड़की को किसी नये रिश्ते में बंधने से पहले समय दिया जाए, बहला फुसला कर, इमोशनली ब्लैकमेल करके की जाने वाली शादी, किसी भी ज़ोर ज़बरदस्ती से की जाने वाली शादी को अपराध की श्रेणी में रखा जाए और उसके लिए बाकायदा दण्ड का प्रावधान हो। सबसे बड़ी बात की सामाजिक खुलेपन को बिल्कुल बैन किया जाए। हिंदू बाहुल्य देश में रहते है आप तो फिर आपका ड्रेस सेन्स हिंदुत्व विचार और परम्परा के अनुरूप हो समाज में। स्वयं सोचिये आख़िरकार क्यों इतनी लड़कियाँ आज घरों से भागकर व्याह कर रही और अधिकतर लव जिहाद की शिकार हो जान गवा रही। अपने प्रेमियों के लिए अपने मंगेतर या पति की हत्या कर रही हैं ? कहीं सोनम रघुवंशी तो कहीं सिया ? क्योंकि उन्हें चुनाव की आज़ादी दी जाती है। ऐसा भी नहीं की केवल लड़किया दोषी है, ऑनर किलिंग भी हमारे समाज में खूब होती है। गलती माता पिता की भी होती है। सिया और उसके प्रेमी को सज़ा तो अवश्य हो किंतु सिया के माता पिता को ज़बरदस्ती शादी करने के लिए दबाव डालने के लिए सज़ा हो यह मूल प्रश्न आज बहस का मुद्दा है  ! 

हमारी सनातनी  परम्परा कहती है कि माँ बाप के हिसाब से जिंदगी सेटल करना बच्चों की जिम्मेदारी है क्योंकि यह उनके ख़ुशी का सवाल है जिन्होंने आपको पाला है। यह धर्म और शास्त्र सम्मत भी  नहीं कि आप खुशी – खुशी अपनी मर्ज़ी से किसी भी लड़के के प्रेमजाल में फंस कर माँ बाप के उम्मीदों का भी क़त्ल करें।  स्विकार किए रिश्ते को खत्म करने के लिए अपने मंगेतर की हत्या कर दे। इस विश्लेषण का पूरा प्रकरण किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं । 19 जून को सिया का जन्म दिन था उसके लिए केतन अग्रवाल ने महाबलेश्वर में 30 कमरों का पूरा एक होटल बुक किया था, भव्य आयोजन होना था जो केतन की शोक सभा में बदल गया। फ़्लैश बैक में झाके तो 20 वर्षीय सिया गोयल बेकरी का काम करती थी, उसे ड्राई-फ्रूट्स बेचने वाले चेतन चौधरी से इश्क हुआ,  पिछली दिपावली में ही इनकी पहली मुलाकात हुई फिर सिया और चेतन का प्रेम चल पड़ा, ड्राइफ्रूट्स का काम करने वाला चेतन चौधरी,बेकरी के उत्पाद में ड्राई-फ्रूट्स पड़ता ही है और सिया चेतन भी इसी रिश्ते के बहाने मुहब्बत में पड़ गये । उधर करोड़ों के मालिक का बेटा जिसे एक सभ्य सुशील सुंदर वधु चाहिए थी, जो इकलौता था, वो 26 वर्षीय केतन अग्रवाल बोस्टन यूनिवर्सिटी अमेरिका में पढ़ा लिखा, सफल व्यवसायी , खूबसूरत, सभ्य। जिसकी शादी दोनों परिवार के रजामंदी से बेकरी का काम करने वाली सिया गोयल से तय हुआ। फरवरी 2026 में भव्य इंगेजमेंट कर दी गई और 18 नवंबर को शादी की तिथि तय थी। केतन की  हत्या के बाद सबसे बड़ा जो सवाल उठा वो यह कि सवाल यह है कि सिया गोयल यदि शादी से प्रसन्न नहीं थी तो प्रेमी के साथ भाग जाती कौन रोक लेता ? क्या शादी के लिए मना करने का साहस किसी की हत्या करने से बड़ा है ? भारत का कानून उसके साथ था। वहीं केतन की बहन‌ ने सिया से बात शुरू की , सिया से पूछताछ शुरू हुई कि केतन कैसे खाई में गिरा ? सिया बातचीत में लड़खड़ाने लगी। सिया पर शक हुआ…सीधी बात है कि सिया हार्डकोर अपराधी नहीं थी कि हत्या के बाद भी सामान्य रहती, उसी शोक सभा में भेद खुलने लगा। हादसा दर्ज करके बंद हुई फ़ाइल फिर खुली , पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जनवरी 26 से जून 26 के बीच सिया ने एक नंबर पर कुल 2004 बार काल किया और लगभग 338 घंटे बात की,  दिन में एवरेज 12 बार, हर दिन लगभग दो घंटे यह नंबर चेतन चौधरी का था। चेतन के फोन की पड़ताल हुई तो पता चला कि उसके फोन का लोकेशन घटना वाले दिन आफिस में ही दिखा रहा था।‌ आफिस में पूछताछ पर पता चला कि उसने अपना फोन खराब बताकर आफिस में रख लिया और अपने सहकर्मी का फोन लेकर चला गया था। जबरदस्त मिस्ट्री और साजिश। उसी नंबर से वह घटना वाले दिन सिया के संपर्क में था और फोन की लोकेशन भी वही थी जहां सिया थी , जहां घटना हुई। सूत्रों की माने तो सिया गोयल ने केतन की हत्या के तीन प्रयास किए दूसरे प्रयास में केतन अग्रवाल उसी खाई में गिरते गिरते बचा, सिया ने धक्का देने की वजह केतन को बताई कि उसने केतन के पैरों के पास सांप देखा और घबरा गई। केतन ने यकीं कर लिया। पूरी सीन किसी फ़िल्मी सीन की तरह। तीसरे प्रयास में वह खुद को बचा ना सका और सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन को लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर मार डाला। सिया गोयल पहले से ही किसी के साथ प्यार करती थी, फिर उसकी शादी केतन से तय हुई तो क्या इसमें सिया की मर्जी थी ? या ज़बरदस्ती शादी तय की गई ? सिया के इंगेजमेंट करने के क्या कारण थे कि पुणे जैसे अत्याधुनिक शहर की वर्किंग वुमन केतन से इंगेजमेंट के लिए तैयार हो गई ? परिवार को खुश दिखाने के लिए केतन के साथ इंगेजमेंट में फोटोशूट करवाया बिल्कुल सामान्य दिखी… सोशल मीडिया पर सैकड़ों फोटो डाले फिर क्या कारण है कि उसने अपने उसी मंगेतर को मार डाला ? क्या उसके प्रेमी चेतन ने उसे बाद में ब्लैकमेल किया और मामला अपराध का हो गया था ?  बालिग लड़के लड़कियाँ जिससे शादी करना चाहें करें यह क़ानून कहता है पर अब इसके आड़ में गुनाह हो रहें तलाक हो रहा अवैध संबंध हो रहें सबसे बड़ी चीज रिश्तों की मर्यादा तार – तार हो रही। क़ानून को सनातन और विधि सम्मत नियमों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *