Latest Updates

आजादी का पर्व मनाते,भारतवासी शान से!

आजादी के महापर्व पर समर्पित देश भक्ति कविता:-
1-आजादी का पर्व मनाते,भारतवासी शान से!
अगस्त15 याद दिलाता, जीना है सम्मान से॥
मुगल हटाये सत्ता से, तो अंग्रेजी शासन आया!
इंकलाब हो जिंदाबाद, तब वीरों को नारा भाया॥
किया सफाया उनका हमनें, अपना सीना तान के!
आजादी का पर्व मनाते भारतवासी शान से॥
2- आज तिरंगे से ही मेरी, दुनियाँ में पहिचान है!
करते हैं हम नमन गर्व से, बस इतना अभिमान है॥
अब खून पसीने से सींचेंगे, ज्ञान और विज्ञान को!
याद रखेगा देश हमेशा, वीरों के बलिदान को॥
देश रखेंगे आगे जग में, शपथ हमारी आन से!
आजादी का पर्व मनाते भारतवासी शान से॥
3- आतंकी कुचलेंगे देश में, अमन चैन का ‘लक्ष्य’ है!
विकसित होगा देश हमारा, प्रस्तुत करना दृश्य है॥
भेदभाव को मिटा एक हम रहें, यही अरमान हैं!
भाईचारा रहे विश्व में, शांति सृजन का ध्यान है॥
विश्व गुरु हम रहेंगे बनकर, दिखला देंगे ज्ञान से!
आजादी का पर्व मनाते भारतवासी शान से॥
द्वारा- उमाकांत भरद्वाज (सविता) ‘लक्ष्य’,

भूतपूर्व शाखा प्रबंधक एवं जिला समन्वयक म.प्र. ग्रामीण बैंक, भिंड (म.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *