Latest Updates

साहित्यकार सविता चड्ढा को मिलेगा  ‘प्रज्ञान विश्वम सम्मान’

मैसूर साहित्य महोत्सव

साहित्यकार सविता चड्ढा को मिलेगा

 प्रज्ञान विश्वम सम्मान

नई दिल्ली -अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति का तीन दिवसीय अठारहवां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 19/ 20/21 जून को कर्नाटक के ऐतिहासिक नगर  मैसूर के “रॉयल इन” सभागार में आयोजित किया जा रहा है। वैश्विक चिंतक कवि प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव की अध्यक्षता में होने जा रहे इस राष्ट्रीय अधिवेशन में  सुनाम धन्य साहित्यकारों के अलावा प्रतिष्ठित  संगीतकार युगल शिव राजोरिया और डॉक्टर ज्योत्सना राजोरिया ( मुंबई, महाराष्ट्र ) के नाम भी उल्लेखनीय हैं।  जो साहित्यकार इस अधिवेशन में सम्मिलित हो रहे हैं उनमें  दिल्ली से लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार-  डॉ सविता चडढा चड्ढा हैं इन्हें इस महोत्सव में प्रज्ञान विश्वम सम्मान दिया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सविता चड्ढा को पिछले वर्ष हरियाणा साहित्य अकादमी से हरियाणा गौरव सम्मान मिला है इसके अलावा उन्हें देश भर से साहित्य सृजन के लिए अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं साहित्य की कई विधाओं की लेखिका डॉ सविता चड्ढा साहित्य सृजन के साथ-साथ समाज सेवा में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। 50 से अधिक पुस्तकों की लेखिका सविता चड्ढा शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित करती हैं जिसके अंतर्गत देशभर से साहित्यकारों की सहभागिता उल्लेखनीय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *