Latest Updates

काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह का 150 घंटे का ऑनलाइन कार्यक्रम संपन्न

रेखा शर्मा स्नेहा के संयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के गीतकार डॉ देवेंद्र तोमर ने की।

काव्य हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर फेसबुक समूह द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव हेतु भव्य काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया जो दिनाँक-12_62022 जून से दिनाँक-17_6’2022 तक लगातार 24 घंटा रात दिन कार्यक्रम जिसमे 300 कवियों ने काव्य पाठ कर कार्यक्रम सफल बनाया । संस्था की संस्थापिका रेखा शर्मा स्नेहा ने सभी साहित्यकारों को ऑनलाइन “काव्य श्री हिंदुस्तान सम्मान” से सम्मानित कर उन का मान बढ़ाया। मंच संचालन करने वाले सभी संचालक व संचालिकाओं को डाक व कोरियर द्वारा ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र भेजकर सम्मानित किया। कार्यक्रम 120 घंटे का लक्ष्य था जो 150 घंटे तक ऑनलाइन हुआ जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय साहित्यकारों ने भाग लिया। इसमें मंच संचालिका स्नेह लता पाण्डेय स्नेह जी ने शुरुआत की। विश्व साहित्य सेवा संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ गीतकार डॉक्टर देवेंद्र तोमर की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ सुनीता शर्मा ओकलैंड न्यूजीलैंड के सानिध्य में संपन्न हुआ। माँ शारदे की वंदना छत्तीसगढ़ की लोक गायिका सुश्री लक्ष्मी करियारे जी, एवं छत्तीसगढ़ के अभिनेता सूरज श्रीवास जी ने शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के अभिनेता सुनील दत्त मिश्रा ।हर 2 घंटा पर अलग-अलग मंच संचालक जो स्टीम यार्ड द्वारा फेसबुक लाइव संपन्न हुआ। मंच संचालिका स्नेह लता पाण्डेय स्नेह, नई दिल्ली से। शालिनी गर्ग कतर दोहा से। पूनम शर्मा स्नेहिल गोरखपुर’ जमशेदपुर से। सुनीता चतुर्वेदी लखनऊ। शोभा रानी तिवारी इंदौर मध्य प्रदेश। डॉ अरुणा पाठक आभा रीवा मध्य प्रदेश। ललिता मिश्रा अबू धाबी से।अश्विनी केगावकर, एम्स्टर्डम ,नेदरलॅंड्स। ज्ञानवती सक्सेना कनाडा। रामकुमार सुरत सीतापुर उत्तर प्रदेश। डॉ अरविंद श्रीवास्तव असीम दतिया मध्य प्रदेश। मंगल कुमार जैन उदयपुर राजस्थान । पाखी जैन उदयपुर राजस्थान। एडवोकेट प्रतिभा सिन्हा लखनऊ उत्तर प्रदेश। पिंकी मिश्रा भागलपुर बिहार। राजीव रंजन मिश्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश। ज्ञानचंद मध्य प्रदेश। कमल धमीजा फरीदाबाद हरियाणा । दिना धिरेश शाह दिविता पुणे महाराष्ट ।

मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं संयोजक उत्तम कुमार शर्मा जी सभी का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र तोमर जी ने सारे कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

मंच की संस्थापिका एवं संयोजिका आद. रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ मुजफ्फरपुर बिहार से उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *