Latest Updates

शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री शिव बहादुर बिंद ” शिव को लेखन में मिला अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

मार्च 8 – 2024 , नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन ” लुंबिनी नेपाल द्वारा ” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ” के अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ” अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ” ऑनलाइन आयोजित की गई ; जिसमें उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवाला बागपत एवं स्थाई निवासी सरवतखानी संत रविदास नगर (भदोही) उत्तर प्रदेश के शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री शिव बहादुर बिंद ” शिव “ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गृह जिला (भदोही ) कार्यक्षेत्र जिला (बागपत ) उत्तर प्रदेश भारत का परचम लहराया है | इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें ” महिला शक्ति काव्य रत्न मानक उपाधि “
सम्मानित किया गया है श्री शिव बहादुर बिन्द ” शिव” एक क्रियाशील लेखक एवं साहित्यकार हैं | जिनकी सैकड़ों रचनाएं विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है एवं सम्मानित हुईं | प्रतियोगिता में नेपाल ,यू एस ए , तंजानिया तथा भारत के 20 राज्यों के 625 महिला – पुरुष सम्मिलित हुए थे | जिसमें 100 लोगों को प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया है | प्रतियोगिता आयोजन टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारों का विस्तृत विवरण विश्व की सबसे बड़ी ” साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री ” में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है | साथ ही 2025 में नेपाल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह में सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जाएगा | शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु एवं चयन समिति सदस्य चरना कौर ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *