Latest Updates

बेटियों को मत दो गलत सलाह

अवनीश जी की लड़की अपना ससुराल छोड़कर वापस मायके आ गई। सबने वर पक्ष की ही गलती बताई। विवाह के मात्र 6 महीने पश्चात लड़की घर वापस आ गई। खूबसूरत शौकत से विवाह किया गया था। दोनों पक्षों की तरफ से अधांधुध पैसा भी बहाया गया। शुरू में महीना भर तो सही चला। किंतु उसके…

Read More

महाराष्ट्र के जितेंद्र थोरात नेपाल के अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति काव्यरत्न पुरस्कार से सम्मानित

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेपाल की सु-विख्यात साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुम्बिनी नेपाल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के 3 हजार से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतिभाग किया। नेपाल, भारत, अमेरिका, तंजानिया के रचनाकारों में उत्कृष्ट रचना के 100 लेखकों प्रथम स्थान पर नि:शुल्क ई-सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला के एस.एन.डी.कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के अध्यापक तथा क्रियाशील लेखक, कवि जितेंद्र सुदाम थोरात को महिला शक्ति काव्य रत्न से नवाजा गया। जिनकी रचनाएँ पत्र- पत्रिकाओं में छपती रहती हैं।             हिंदी भाषा, साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्वेश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाईन संपन्न हुई है। प्रतियोगिता में अन्य देश सहित भारत के 20 राज्यों के 625 महिला-पुरुष रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभाग किया। आयोजक टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारों का फोटो सहित विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक डायरेक्ट्ररी में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है।साथ ही 2025 में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारी संस्था का उद्वेश्य है देश विदेश के प्रबुद्ध रचनाकारों को उनकी रचना के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना। हमारे इस अभियान में सभी को साथ देना चाहिए। विदित हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल विगत कई वर्षों से नेपाल में विभिन्न ऑनलाईन तथा ऑफलाईन कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है। जगदंबा एज्युकेशन सोसायटी संस्था के अध्यक्ष श्री. रुपेशभाऊ दराडे, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ रणयेवले तथा सभी अध्यापकों ने इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।  

Read More

शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यकार सुनील कुमार सज्जन को लेखन में मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमें शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश के शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध…

Read More

जोधपुर की दीपिका को महिला शक्ति काव्य रत्न की उपाधि

नेपाल की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन लुम्बिनी नेपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा,साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई|जिसमें राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले की नवोदित कवियत्री सुश्री दीपिका मोयल ‘दीप’ ने प्रथम…

Read More

ये कैसी अजब नगरी है

ये कैसी अजब नगरी है जहाॅं कोई राजा  और कोई रंक है कोई आसमान में बैठा कोई ज़मीन की धूल में लेटा है कोई ऐसी के आलिशान कमरों में सोता तो कोई सड़क के किनारे फुटपाथ पर सारी रात जागता है कोई फाईव स्टार होटल में आराम से बढ़िया व्यंजन खाता तो कोई उनकी जूठन…

Read More

शिक्षक दुष्यन्त कुमार को लेखन में मिला अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत अंतरर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा 8 मार्च 2024 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई अन्तरराष्ट्रीय “महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता” में अपनी कविता “मैं वर्तमान की नारी हूं।” के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के गांव तरारा के लेखक कवि एवं…

Read More

गीतकार अनिल भारद्वाज नेपाल संस्था द्वारा मानद उपाधि सम्मानित

मार्च 8, लुंबिनी,नेपाल की सु-विख्यात साहित्यिक संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल ” द्वारा नेपाल राष्ट में ,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता २०२४ ” में शामिल चार देशों नेपाल, भारत, यू एस तथा तंजानिया के रचनाकारों में से मध्य प्रदेश ग्वालियर के वरिष्ठ गीतकार व हिंदी…

Read More

खाली ‘संदेश’ से बात नहीं बनेगी : मनमोहन शरण ‘शरण’

फरवरी माह जाते–जाते फाल्गुन माह में प्रवेश करा गया और ठंड कम होने लगी और गर्मी प्रारम्भ होने का संकेत देने लगी । आसमान से /धुंध हटी और मौसम साफ होने लगा । मौसम विभाग तो दिल्ली का मौसम फरवरी माह में पिछले 8–9 वर्षों से बेहतर है–साफ है – प्रदूषण के दृष्टिकोण से ।…

Read More

कभी निष्फल नहीं हो सकता हमारा दूसरों को प्यार सम्मान अथवा महत्त्व देना

कुछ समय पहले की बात है कि एक हिंदी फिल्म देख रहा था। फिल्म और मुख्य पात्र का नाम है मिली। मिली एक मॉल के फूड जंक्शन में काम करती है। एक दिन गलती से मिली रेस्टोरेंट के फ्रीजर रूम में बंद हो जाती है। फ्रीजर रूम की सरदी के कारण उसकी हालत बहुत खराब…

Read More

कहानी :   सुनहरा मौका – डोली शाह

              दफ्तर जाने वाली लंबी कतारों में लगी गाड़ियों के बीच हम भी अपनी चार पहिया लेकर सपरिवार निकल चले एक लम्बे अरसे से बुलाते मित्र के पास । चलते- चलते हसीन वादियों के बीच मानो रास्ता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। प्रकृति की सुंदर छटा, ठंडी हवाएं,  कभी बालू…

Read More