Latest Updates

 हिंदी दिवस (डॉ चंद्रसेन भारती)

हम भारत के वासी हैं,

हिंदुस्तान हमारा है।

हिंदी दिवस हिंदी भाषा,

यह संकल्प हमारा है।

हिंदी दिवस मनाने को,

हम आगे बढ़के आए हैं,

मातृभूमि की रक्षा को,

संकल्पित भाव सजाए है।

 आर्य वृत्त भारतखंडे,

आदिकाल ने नाम दिया।

इंडिया की पड़ी जरूरत क्यों,

क्यों  इसमें बदलाव किया।

भारत मां के बनें  प्रहरी,

लोकतांत्रिक चोला है।

मर्यादा सभी ताक पर हैं,

एक ऐसा नकली टोला है।

धन्य- धन्य तेरी जननी को,

मोदी तू फिर मोदी है।

नेता कहलाते काम डकैती,

तूने उनकी गोभी खोदी है।

ज्यहिंद,ज्यभारत ,

ज्य  हिंदी दिवस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *