Latest Updates

ये कैसी अजब नगरी है

ये कैसी अजब नगरी है

जहाॅं कोई राजा 

और कोई रंक है

कोई आसमान में बैठा

कोई ज़मीन की धूल में लेटा है

कोई ऐसी के आलिशान कमरों में सोता

तो कोई सड़क के किनारे फुटपाथ पर सारी रात जागता है

कोई फाईव स्टार होटल में आराम से बढ़िया व्यंजन खाता

तो कोई उनकी जूठन से अपना पेट भरता है

कोई धन की गड्डी ही दिनभर गिनता रहता

तो कोई एक एक रुपया जोड़ने में जिंदगी गुजार देता है

कोई दाग़ लगे श्वेत वस्त्रों में भी शरीफ़ होता

तो कोई शरीफ़ होकर भी दाग़ दार कहलाता है

                                                                सुरभि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *