वैंकूवर छठ पूजा 2024: संस्कृति और आस्था का प्रथम भव्य आयोजन
वैंकूवर, 7 नवंबर 2024: ब्रिटिश कोलंबिया में पहली बार छठ पूजा का भव्य आयोजन हुआ, जो बिहार और झारखंड के गहरे सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से जुड़ा त्योहार है। बिहार झारखंड सांस्कृतिक संघ ब्रिटिश कोलंबिया (बाजा बीसी) द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने वैंकूवर के भारतीय समुदाय को “घर से दूर घर” का अनुभव दिया।…
